16 वर्षीय किशोरी BF के साथ भाग गई, दोस्त सहित दो पर अपहरण का मामला दर्ज | KARERA, SHIVPURI NEWS

करैरा। खबर जिले के करैरा के ग्राम समोहा में बीते रोज एक 16 वर्षीय बालिका के गायब होने के बाद पुलिस जांच में गांव के एक युवक और उसके बामौर निवासी साथी पर भादवि की धारा 363 का मामला दर्ज किया है। उक्त कार्यवाही अपह्त बालिका के पिता की रिपोर्ट पर की गई है।

जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका 20 अप्रैल की दोपहर 12 बजे गांव में आई थी जहां से वह गायब हो गई और फिर वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन थाने पहुंचे जहां पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर उसकी जांच शुरू की। 

जिसमें ज्ञात हुआ कि गांव का आरोपी कल्लू जोशी भी घटना दिनांक से गायब है। बताया गया है उक्त किशोरी का गांव के ही कल्लू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और कल्लू का दोस्त बामौर निवासी मनीष जोशी भी इस घटना में शामिल है और दोनों ने मिलकर बालिका को अगवा किया है।