शिवपुरी। पिछले सप्ताह शिवपुरी तहसील के 14 गांवों में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ। नुकसान का सर्वे टीमों से कराया गया। अब भोपाल से टीम बुलाकर शनिवार से ड्रोन सर्वे शुरू कराया गया। पहले दिन पिपरसमा गांव में ड्रोन उड़ाकर फसल नुकसान का सर्वे किया गया। ड्रोन सर्वे का डाटा इकट्ठा होने के बाद नुकसान की स्थिति साफ होगी।
जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को शिवपुरी तहसील के 14 गांवों में अचानक मौसम बिगड़ा। ओलावृष्टि हुई। किसानों की गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलें नष्ट हो गईं। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर 14 टीमें बनाकर सर्वे कराया गया। इसके बाद ड्रोन से सर्वे कराने के निर्देश जारी हुए। लेटर जारी कर भोपाल से टीम बुलाई गई। तीन सदस्यीय टीम ने शनिवार सुबह पिपरसमा गांव में किसानों के खेतों में ड्रोन से सर्वे शुरू किया। पिपरसमा में हुए ड्रोन सर्वे के आंकड़े राजस्व विभाग ने अभी जारी नहीं किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि डाटा इकट्ठा किया जा रहा है।
दल और ड्रोन के सर्वे का विश्लेषण भी होगा। फसल नुकसान में टीमों ने गांव-गांव जाकर अनुमान के आधार पर नुकसान दर्ज किया है। अब ड्रोन की मदद से तकनीकी सर्वे कराया जा रहा है। दलों की रिपोर्ट और ड्रोन सर्वे का विश्लेषण होगा। इससे पता चलेगा कि सटीक सर्वे में ड्रोन कितना मददगार साबित होता है।
नुकसान सर्वे के लिए दिन भर में 7.30 घंटे उड़ाया ड्रोन
शिवपुरी तहसील के गांव पिपरसमा में सुबह 9.30 बजे पहुंचकर टीम ने ड्रोन उड़ाकर सर्वे शुरू किया। शाम करीब 5 बजे तक ड्रोन से सर्वे का दौर चला। इस दौरान 7.30 घंटे ड्रोन से सर्वे किया गया।
सैटेलाइट से तीन गांवों में नुकसान का अनुमान
डिजिटल इंडिया के तहत राजस्व विभाग ने जमीनों का डाटा पोर्टल पर संधारित किया है। सारी प्रक्रिया पोर्टल के जरिए हो रही है। स्वामित्व योजना के तहत भी संपत्तियां दर्ज की गई हैं। अब पहली बार शिवपुरी जिले में ड्रोन की मदद से फसल नुकसान का सर्वे कराया गया है। बताया जा रहा है कि सैटेलाइट से तीन गांवों में नुकसान का अनुमान लगाया गया। इसी के चलते ड्रोन भेजकर फसल नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।
ड्रोन सर्वे रिपोर्ट के आधार पर स्थिति पता चलेगी।
ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर

आगे की स्थिति पता चलेगी पिपरसमा गांव से ड्रोन के माध्यम से सर्वे शुरू कराया गया है। भोपाल से तकनीकी दल ने आकर सर्वे शुरू कर दिया है। अभी सर्वे के आंकड़े सामने नहीं आए हैं। 14 टीमों से भी फसल नुकसान का सर्वे कराया गया है। ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति पता चलेगी।
आनंद सिंह राजावत, एसडीएम शिवपुरी
आनंद सिंह राजावत, एसडीएम शिवपुरी