SHIVPURI NEWS - माता के उत्सव में स्वास्थ्य की भी चिंता,गांधी पार्क में कार्डियोलॉजी डॉ मोदी करेगें फ्री चैकअप

शिवपुरी। मानव वेलफेयर सोसाइटी एवं मां अंबे एसोसिएशन शिवपुरी द्वारा चल रहे नवरात्रि एवं गरबा डांडिया महोत्सव में धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन नए कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी तारतम में श्री कृष्ण यशोदा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जिसमें कृष्ण यशोदा के बाल रूप में चित्रण को दर्शाकर शानदार भजनों पर प्रस्तुति दी गई इसमें सीनियर ग्रुप में विजेता प्रथम रेनू सिंघल द्वितीय प्रतिभा अग्रवाल तृतीय विजेता बबीता शर्मा रही।

वहीं जूनियर ग्रुप विजेता में प्रथम स्थान सोनम रघुवंशी द्वितीय स्थान मीरा ओयो एवं थर्ड स्थान हेमलता शर्मा का रहा। उपरोक्त कार्यक्रम के जज जागृति शुक्ला एवं निकिता गुप्ता रही। ऐसा लग रहा था कि मथुरा वृंदावन धाम यही मौजूद हो। शुक्रवार की रात पंचमी पर मां भगवती का जागरण सावरा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई जिसमें गायकर ज्योति पाल ग्वालियर एवं निकुंज शर्मा गुना ब अंकित सक्सेना ने शानदार माता रानी एवं खाटू श्याम सहित कई भजन प्रस्तुत किए गए जिसमें श्रोता झूमने को मजबूर हो गए।

रविवार को ग्वालियर के प्रसिद्ध डॉक्टर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया है जिसमें सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मरीज का उपचार किया जावेगा एवं कई जांच निशुल्क रहेगी। उपरोक्त शिविर में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आकाश मोदी एवं नाक कान गला रोग विशेषज्ञ मुकेश रावत एवं चेस्ट फिजिशियन डॉक्टर  दीपक चोपड़ा मरीज का उपचार करेंगे संस्था द्वारा अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर निशुल्क शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।