शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में एक सूने घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सोने-चांदी के गहने सहित 80 हजार रुपए चोरी कर लिए है। वारदात के दौरान गृहस्वामी अपने गांव डमरौन भौंती गए थे जब मंगलवार को लौटकर घर आए तो चोरी की घटना का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार अशोक विहार कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि उसका और उसके बड़े भाई विवेक कुमार शास्त्री का परिवार 20 जुलाई की शाम अपने गांव डमरौनी थाना भौती गए थे। मंगलवार का जब विवेक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दोपहर 3 बजे लौटे तो घर के बाहर लगे गेट का ताला टूटा पड़ा था। जब अंदर
जाकर देखा तो अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
अलमारी में रखे सोने के दो मंगलसूत्र, एक हार, चार अंगूठी, झुमकी, नाक की लॉग, 3 जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के सिक्के सहित करीब 80 हजार रुपए चोरी हो गए। पड़ोसियों के पूछने पर पता चला कि सुबह तो गेट पर ताला लगा था। दोपहर करीब 12 से 2 के बीच ही ताला टूटा है। यह कुछ दो से तीन युवक जरूर खड़े थे। सूचना के बाद फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी है।