SHIVPURI NEWS - कोलारस में सिंधिया ने अपनी श्रीमती के आदेश का किया पालन, पढ़िए खबर

शिवपुरी। शिवपुरी-गुना के सांसद और देश के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज शिवपुरी जिले का दौरा था,इस दौरे के कार्यक्रम के तहत सिंधिया ने कोलारस में अपना काफिला एक मिठाई की दुकान पर रूकवा दिया। सिंधिया कोलारस बस स्टैंड के पास स्पेशल कद्दू के बने इस स्वादिष्ट हलवा की दुकान पर पहुंचे।

सिंधिया को अचानक से देखकर दुकानदार विनोद खुश हुआ। सिंधिया वोले विनोद भाई आपने क्या करिश्मा किया है,मुझे  प्रियदर्शनी सिंधिया आदेश दिया गया है कि आप कोलारस जाओगे तो विनोद से मिठाई लेकर आओगें। विनोद की दुकान से ही मिठाई लाना है,मे आदेश के हिसाब से आपकी दुकान पर मौजूद हूं,कौनसी वाली मिठाई खिलाई थी वही वाली मिठाई खिलाओ। सिंधिया ने मिष्ठान विक्रेता से मिठाई की रेसिपी के विषय में भी बात की इससे पूर्व लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सिंधिया की धर्मपत्नी श्रीमती  प्रियदर्शनी सिंधिया ने यहां आकर इस हलवे का टेस्ट लिया था।