SHIVPURI NEWS - लाठी के सहारे 3 भालुओं से बचाई चरवाहे ने अपनी जान, ग्वालियर भर्ती

शिवपुरी। खबर शिवपुरी ज़िले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के करसेना गांव के पास सतनबाड़ा रेंज के जंगल से मिल रही हैं जहां भैंस चराने गए अधेड़ पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। भालुओं का हमला इतना खतरनाक था कि चरवाहा बुरी तरह से घायल हो गया। घायल चरवाहे को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी के अनुसार करसेना गांव का रहने वाला कप्तान सिंह रावत आज गुरुवार को करसेना के जंगल में भैंस चराने गया था। इसी दौरान 3 भालुओं ने कप्तान सिंह रावत पर एक साथ हमला बोल दिया था। घायल कप्तान सिंह ने बताया कि उसके हाथ में लाठी थी। जिसके सहारे वह तीनों भालुओं से लड़ता रहा था।

इस दौरान भालुओं ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हालांकि, उसने हार नहीं मानी और वह लाठियों के सहारे भालुओं से लड़ता रहा। आखिरकार करीब 30 मिनिट बाद वह भालुओं को भगाने में कामयाब हुआ। तब कहीं जाकर उसकी जान बच सकी थी। उसके बाद वह जैसे-तैसे वह डेरे तक पहुंचा था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया हैं।