SHIVPURI NEWS - जिला बदर बदमाश के गोली कांड से ज्वैलर्स की इलाज के दौरान मौत, उधारी मांगने पर मारी गोली

खनियाधाना। शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना अंतर्गत उधारी के लेन देन को लेकर हुए गोलीकांड में घायल युवक की झांसी के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली बहुत पास से कनपटी पर मारी गई थी। यह विवाद आपसी लेन देन का बताया जा रहा है गोली मारने वाला बदमाश फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

खनियाधाना में सोने-चांदी का काम करने वाले व्यवसायी धर्मेन्द्र पुत्र गुलाब सोनी उम्र 35 साल निवासी हरवल मोहल्ला को उसी के पड़ोस में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर  जिला बदर बदमाश रोहित केवट से पांच हजार रुपये की उधारी लेना थी। रविवार की दोपहर 3:30 बजे धर्मेन्द्र सोनी ने रोहित केवट से पैसे मांगे। बताया जा रहा है कि इसी बात पर दोनों में बहस हो गई और रोहित ने धर्मेन्द्र को गोली मारने की धमकी दी। इस पर धर्मेन्द्र ने भी उसे कह दिया कि अगर हिम्मत है तो गोली मार कर बता। इसके बाद दोनों अपने- अपने घर पर चले गए।

कुछ देर बाद जब धर्मेन्द्र लौट कर वहां पहुंचा तो रोहित ने उसके माथे पर कट्‌ट्टा रख कर गोली चला दी,बताया जा रहा है कि गोली चलने से पहले धर्मेन्द्र नीचे झुक गया लेकिन गोली के छर्रे उसकी कनपटी सहित सिर मे धस गए,गोली चलने के बाद धर्मेन्द्र नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोग और उसके परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया था लेकिन रविवार की रात इलाज के दौरान धर्मेन्द्र सोनी की मौत हो गई।  

ससुराल से पकडा गया बदमाश

जानकारी मिल रही है कि गोलीकांड करने के बाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश रोहित केवट उत्तर प्रदेश के ललितपुर के तालबेहट कस्बे में अपनी ससुराल भाग गया था। पुलिस ने रोहित की ससुराल से उसे आधी रात गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए बदमाश ने पुलिस को बताया कि वह बहन के साथ छेडछाड करता था इसलिए उसमें गोली मार दी। पुलिस ने घटना में उपयोग किया हुआ कट्टा भी बरामद कर लिया है।