SHIVPURI NEWS - ​नरवर के भीमपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारी, बुलेट आर पार निकली

Bhopal Samachar

नरवर। शिवपुरी जिले नरवर थाना सीमा में आने वाले गांव भीमपुर में गोली काण्ड की खबर मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि यह गोली काण्ड पुरानी रंजिश को लेकर को हुआ। युवक के जांघ में से आर पार निकल गई। घायल युवक को नरवर स्वास्थय केन्द्र ले जाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सायल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती शुक्रवार की रात 10 बजे भीमपुर गांव में रहने वाले राकेश रामवीर बघेल उम्र 24 साल पुत्र खेत सिंह बघेल की घर पर अचानक से लाइट चली गई। इस लाइट को सुधारने के लिए डीपी पर चला गया। बताया जा रहा है कि तभी उसे राकेश कुशवाह,संजू कुशवाह,लल्ली कुशवाह,बादाम सिंह कुशवाह ओर अजमेर सिंह कुशवाह ने घेर लिया। इन सभी को देखकर रामवीर घर की ओर भगा।

बताया जा रहा है कि इन सभी कुशवाह बंधुओ ने रामवीर पर गोली चला दी जो उसके पैर मे पडी। बताया जा रहा है कि रामवीर की जांघ से गोली आरपार निकल गई। इस घटना के बार रामवीर घटना स्थल पर ही अचैत होकर गिर पडा।

गोली चलने की आवाज सुनकर आमजन घर से बहार निकले तभी किसी ने रामवीर के चाचा को बताया कि आपका भतीजा डीपी के पास पडा हुआ है,परिजन भागगर डीपी के पास पहुंचे और देखा तो रामवीर बघेल बेहोश पडा है उसे तत्काल नरवर के अस्पताल लेकर गए जहां से डॉक्टरो ने जिला अस्पताल भेज दिया। रात के समय ही मामला नरवर थाने में पहुंच गया था पुलिस ने रात में मौके पर भी पहुंची थी। इस घटना के बाद गोली चलाने वाले आरोपी अपने घर से फरार हो गए है। घायल रामवीर के चाचा मानसिंह ने बताया कि इन लोगो से हमारी पुरानी रंजिश चल रही थी,इन लोगो ने कुछ दिन पूर्व ही गोली मारने की धमकी दी थी। 
G-W2F7VGPV5M