SHIVPURI NEWS - करैरा से फरार 14 साल के शिवा और 17 साल की आस्था पर पब्लिक नोटिस जारी

Bhopal Samachar

करैरा। करैरा नगर में निवास करने वाले 14 साल के शिवा और 17 आस्था 16 अप्रैल को अपने घर से गायब हो गए थे,आज तक दोनों नाबालिग का सुराग नहीं लगा। पुलिस और परिजनों ने अब इनका सुराग देने पर इनाम की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि यह दोनों बाइक से झांसी की ओर गए है वही दोनो ही अपना मोबाइल घर पर छोड गए है। इस कारण पुलिस को इन दोनो नाबालिगों को ट्रेस करने में परेशानी हो रही है।

जानकारी के अनुसार करैरा में मेडिकल की दुकान का संचालन करने वाले स्वतंत्र कोठारी ने बताया कि उनका 14 साल का बेटा शिव कोठारी ने इस साल 10वीं क्लास के पेपर दिए है और वह करैरा की पूर्णांक क्लासेस में कोचिंग के लिए सुबह घर से जाता था 16 अप्रैल की सुबह भी शिव प्रतिदिन की तरह कोचिंग गया उसके बाद लौटकर नहीं आया है।

वही करैरा की रहने वाली आस्था गुप्ता गुप्ता उम्र 16 साल पुत्री दीपक गुप्ता निवास कच्ची गली करैरा भी 16 अप्रैल की सुबह अपने घर से कोचिंग जाने को निकली थी लेकिन वह लौटकर नहीं आई। बताया जा रहा है कि दोनो ही स्टूडेंट पूर्णांक क्लासेस में पढते थे। इस पूरी घटना में सबसे बड़ी बात यह है कि जब परिजनों ने पूर्णांक क्लासेस पर जाकर पता किया तो उस दिन कोचिंग क्लास नहीं थी।  वही दोनो ही स्टूडेंट अपना मोबाइल घर छोड गई है। परिजन और करैरा पुलिस ने उनके उपर इनाम भी घोषित कर दिया हैं।
G-W2F7VGPV5M