SHIVPURI NEWS - हुआ गर्मी में आगमन सजने लगी है शीतल पेयजल की दुकान,बढेगी चौराहे पर रौनक

Bhopal Samachar

शिवपुरी। होली दहन के बाद फाल्गुन का खत्म हो जाता है और चैत्र की माहिन की शुरुआत हो जाती है,होलिका दहन के बाद गर्मी का अहसास होने लगता है। होलीदहन के तीसरे तीन से अचानक मौमस में परिवर्तन आया और सूर्य देव अपनी पूरी ताकत से आसमान से तेज फेंक रहे है,अभी मार्च के माह की समाप्ति के 3 दिन शेष है लेकिन गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

आज सुबह 9 बजे तापमान 27 डिग्री के ऊपर हो गया था। 10 बजे तक लोगो को गर्मी का अहसास होने लगा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो इस साल गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी और राजस्थान से चलने वाली हवाएं लोगों का जीना मुश्किल कर देगी। आज गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा वही न्यूनतम 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

सजने लगे है पेय पदार्थों के बाजार

गर्मियां आते ही शीतल पेय का बाजार सजने लगता है। शहर में जगह जगह नारियल पानी बिकने लगे है। आम तौर पर शिवपुरी में केवल फल और जूस वालों के यहां नारियल पानी मिलता था,लेकिन इस साल जगह जगह नारियल पानी की दुकान फुटपाथ पर लगी है। वही गन्ने की रस दुकानो ने भी शहर में आकार लेना शुरू कर दिया है।

चौराहा सजेगा अब कुल्फी के ठेलो से

अप्रैल माह की विदाई होने वाली है। अब माधव चौक चौराहे पर लगभग आधा दर्जन कुल्फी के ठेले लगने शुरू हो जाएगा,सर्दियों में रात 10 बजे सन्नाटा ओढने वाले माधव चौक चौराहे पर रात 12 बजे तक रौनक होगी। और सबसे अधिक रौनक जूस और कुल्फी और आइसक्रिम वालो की दुकान पर देखी जाऐगी।

सेहत का रखे खास ख्याल गर्मी का असर हेल्थ पर पड़ सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तेल पदार्थो का बजाय पेय पदार्थ का सेवन अधिक करना चाहिए। इसी तरह हल्का खाना लेना चाहिए। जहां तक हो सके धूप में निकालने से बचना चाहिए। बहुत जरूरी हो तो शरीर को ढक कर ही बाहर निकले। नींबू पानी, लस्सी,नारियल पानी,जूस पीए। इसी तरह मौसमी फलों का सेवन करें। इन दिनों में चाय व कॉफी से परहेज करना ही बेहतर होगा।