SHIVPURI NEWS - सिंधिया की शरण में लौटेंगे बैजनाथ, रामवीर ने कहा उनसे हमारे पुराने रिश्ते

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार क्षेत्र मे आज बुधवार को आऐगें। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछोर विधानसभा के मनपुरा गांव जाऐगें और ओलापीडित किसानो से मुलाकात करेगें,वही कोलारस विधानसभा से टिकिट की चाह में कांग्रेस का हाथ थामने और कोलारस से कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव लडनें वाले बैजनाथ यादव अपने कुनवे सहित सिंधिया के आगे समर्पण करते हुए भाजपा में वापसी करेगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को गुना और चंदेरी में भ्रमण के बाद शाम पौने छह बजे मनपुरा गांव पहुंचेंगे। यहां सिंधिया ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों से मिलेंगे। मनुपरा के साथ वे दुल्हई भी जाएंगे। इसके बाद रात पौने नौ बजे सिंधिया भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पर बैजनाथ सिंह यादव फिर से भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा कार्यालय पर सिंधिया 15 मिनट के लिए ही रुकेंगे और इसके बाद ग्वालियर रवाना हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों भाजपा द्वारा जारी की गई लोकसभा टिकटों की सूची में सिंधिया को गुना-शिवपुरी से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। 

कोलारस से सिंधिया समर्थक के खिलाफ ही लड़ा था चुनाव

बैजनाथ सिंह यादव कट्टर सिंधिया समर्थक माने जाते हैं। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी थी तो बैजनाथ सिंह यादव भी उनके साथ भाजपा में आ गए थे। विधानसभा टिकट के लालच में सिंधिया को छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। कांग्रेस पार्टी ने टिकट भी दिया परंतु जब मैदान में उतरे तो असलियत सामने आ गई। सिंधिया के बिना कोलारस जीतना असंभव था। चुनाव हारने के बाद वापस सिंधिया की शरण में आ रहे हैं।

सिंधिया परिवार से हमारे नजदीकी रिश्ते है

हमारे सिंधिया परिवार से नजदीकी रिश्ते है,शिवपुरी-गुना लोकसभा क्षेत्र से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा से उम्मीदवार बनाए गए है। ऐसे में पिताजी माताजी के साथ जनपद के सदस्य और सरपंच भाजपा मं शमिल होगें,बाद में बडी सख्यां में अन्य लोग भी कांग्रेस को छोडकर भाजपा में शामिल होगें
रामवीर यादव,जनपद उपाध्यक्ष बदरवास जनपद