SHIVPURI NEWS - किसान ने लगाया डॉ. राजेश गुप्ता पर गाय की मौत का आरोप- कहा उपचार में बरती थी लापरवाही

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस थाने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिंघराई गांव से मिल रही हैं जहां के रहने वाले एक किसान की गाय अचानक बीमार पड़ पानी हैं तो अपनी गाय का उपचार कराने वह पुश चिकित्सक के पास पहुंचा,जहां डाॅक्टर ने गाय को देखकर, घर से लिए रबाना कर दिया।

जिसके बाद किसान की गाय की तबियत और बिगड़ गई ओर उसकी मौत हो गई, किसान ने गाय की मौत की बजह डाॅक्टर को बताया हैं, कहा कि सही उपचार नहीं किया इसीलिए गाय की मोत हो गई।

जानकारी के अनुसार सिंघराई के रहने वाले परमाल सिंह कुशवाह ने बताया कि मेरनी गाय के यहां बछड़ा होने के बाद गाय बीमार पड़ गई थी जिसका उपचार कराने के लिए मैं पुश चिकित्सक संतोष साहू को अपने घर गाय के उपचार के लिए बुलाया था,लेकिन गाय को बच्चा होने में कुछ परेशानी आई थी। इसके बाद मैं गाय को लेकर कोलारस के पशु चिकित्सालय पहुंचा था। जहां पशु चिकित्सक राजेश गुप्ता ने गाय को देखा था।

पशु चिकित्सक द्वारा गाय का उपचार करने के बाद घर जाने की बात कह दी गई थी। जिसके बाद मैं अपनी गाय को लेकर घर पहुंचा ही थी कि गाय की मौत हो गई। पशु चिकित्सक ने लापरवाही पूर्वक कार्य करते हुए गाय का सही से उपचार नहीं किया गया। इसके चलते गाय की मौत हो गई, डॉक्टर की इस लापरवाही के चलते वह उसपर मामला दर्ज कराना चाहता है। कोलारस थाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना हैं
किसान ने अपनी गाय का गलत उपचार गांव में करा लिया था। जिससे उसकी गाय की मौत हुई है फिर भी गाय को बचाने के लिए उसका उपचार किया गया था।
राजेश गुप्ता