SHIVPURI NEWS - विवाहिता का जीजा ने किया बलात्कार, चुप रही तो फिर बलात्कार की कोशिश

कोलारस। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में आने वाले मोहरा गांव से मिल रही है,कि गांव मं रहने वाली एक विवाहिता का बलात्कार उसके ननद के पति ने कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता का पति इंदौर गया था और विवाहिता घर पर अकेली थी। ननदोई ने विवाहिता का बलात्कार कर उसके बच्चों का जान से मारने की धमकी दी,जिससे विवाहिता चुप रही,लेकिन महिला की चुप्पी से आरोपी के हौसले बढ़ गए जिससे उसने उसके साथ फिर बलात्कार करने का प्रयास किया,लेकिन महिला ने हिम्मत कर पूरी बात पति को बता दी। इस मामले में पीडिता की शिकायत पर  आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एक 32 वर्षीय महिला ने पुलिस थाना कोलारस में शिकायत करते हुए बताया है कि वह अपने घर पर अपने बच्चों के साथ सो रही थी। पति किसी रिश्तेदारी में शामिल होने इंदौर गया हुआ था। तभी उसके घर पर उनका ननदोई रामकृष्ण जाटव अपने साथी के साथ आया हुआ था।

महिला का आरोप है कि रात्रि में ननदोई और उसके साथी को खाना खिलाकर जेठ के साथ बिस्तर लगाकर सुलाकर वह अपने कमरे में सो गई। तभी रात्रि में ननदोई ने गेट बजाया और बोले कि उन्हें पानी चाहिए। जिसके चलते महिला ने गेट खोला तो ननदोई ने महिला को दबौच लिया। और उसके साथ कहने लगा कि ठंड ज्यादा है।

उसके बाद आरोपी महिला को लेकर जबरन रजाई में घुस गया और महिला के साथ जबरन रेप की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर यह घटना किसी को बताई तो वह उसके बेटे को खत्म कर देगा। इस मामले में पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।