SHIVPURI NEWS - रात भर ट्रेक्टर के नीचे दबा पड़ा रहा ड्राइवर,मौके पर मौत,ससुराल जा रहा था

कोलारस। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के थाना सीमा में आने वाले रन्नौद थाना क्षेत्र से मिल रहा है कि रन्नौद थाना सीमा में आने वाले गांव में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ड्राइवर की मौत होने की खबर मिल रही है।

पुलिस ने ड्राइवर की लाश को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात की है और ड्रायवर रात भर ट्रेक्टर के नीचे पडा दबा रहा है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ससुराल जा रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक इचोनिया गांव का रहने वाला हरवीर पाल उम्र 28  ट्रैक्टर से अपने ससुराल गुरजा गांव जा रहा था। इसी दौरान धंधेरा गांव के पास संभवत 1 बजे के लगभग ये हादसा हुआ। रात होने की वजह से सड़क से नीचे पलटे ट्रैक्टर पर किसी की नजर नहीं पड़ी।

आज मंगलवार की सुबह कुछ राहगीरों ने इसकी सूचना रन्नौद थाना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पंहुचकर ट्रैक्टर के नीचे दबे हरवीर पाल को निकाला, तब तक हरवीर दम तोड़ चुका था।