SHIVPURI विधानसभा परिणाम: भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने कांग्रेस के पहलवान को दी करारी शिकस्त

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा के परिणामों ने साबित कर दिया है कि भाजपा विधानसभा भाजपा का सुरक्षित क्षेत्र है। यहां कांग्रेस जीत के लिए तरस जाऐगा। जैसे ही शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस के अजेय प्रत्याशी केपी सिंह का टिकट फाइनल हुआ तो माना जा रहा था कि इस बार कांग्रेस भाजपा के इस गढ पर कब्जा कर लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ जनादेश ने सभी आंकड़े पलट दिए।

शिवपुरी विधानसभा के भाजपा के प्रत्याशी देवेन्द्र जैन ने कांग्रेस के पहलवान केपी सिंह को करारी शिकस्त दी है। भाजपा के प्रत्याशी देवेन्द्र जैन 112324 वोट मिले है,वही केपी सिंह को 69294 को वोट मिले है। इस प्रकार देवेन्र्द जैन 43030 वोटो से जीत मिली है।