SHIVPURI NEWS - कांग्रेस राज्यसभा सांसद का माधव चौक चौराहे पर फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के माधव चौक चौराहे पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू पर करोडो रुपए की नकदी मिली है। इसी कारण प्रदेश भाजपा नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश में पुतला दहन किया जा रहा है।

बीते शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने ओडिशा और झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी की थी जिसमें 200 करोड रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। पुतला दहन के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकाने पर पड़े छापे में अब तक 200 करोड़ से अधिक रुपए बरामद किए गए। जबकि अभी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भ्रष्ट नेताओं ने जनता की मेहनत की कमाई को तिजोरियों में बंद कर रखा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ऐसे नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। विरोध स्वरूप हमने पुतला दहन किया है। पुतला दहन के दौरान शिवपुरी के नव निर्वाचित शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन पार्टी के पहले कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।