SHIVPURI NEWS - जमीनी विवाद में युवक ने कट्टा दिखाकर धमकाया, शांति भंग करने का मामला दर्ज

शिवपुरी। जिले की सुनारी चौकी के अंतर्गत आने वाले रोनिजा गांव में एक युवक जमीनी विवाद में पैसों के लेनदेन को लेकर कट्टा लेकर गांव के कुछ लोगो को धमकाता नजर आया जिसका किसी ने वीडियो वन लिया और फिर वह वायरल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक रोनिजा गांव का रहने वाला आकाश रावत पुत्र मोहन रावत हाथ में कट्टा को लेकर गांव के ही रहने वाले सरदार रावत को धमका रहा है। बताया जा रहा है कि आकाश का परिवार सरदार रावत की जमीन का सौदा करने वाला था। इसके लिए सरदार रावत को कुछ एडवांस रुपए भी दिए थे।

रावत ने अपनी जमीन का सौदा किसी और के साथ कर दिया। इसी बात से भड़का आकाश रावत पैसे मांगने कट्टा लेकर सरदार रावत के पास जा पहुंचा। उनसे धमकाते हुए पैसों की मांग करने लगा। बताया जा रहा है कि इस मामले में फिलहाल पुलिस ने शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।