SHIVPURI NEWS - मां ने डांट दिया था 16 साल की किशोरी को,जहर गटक लिया, हालत गंभीर

बदरवास। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना सीमा में स्थित बागया गांव में निवास करने वाली एक 16 साल की किशोरी ने जहर का सेवन कर लिया है। किशोरी का इलाज शिवपुरी जिला अस्पताल में किया जा रहा है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार पूजा पुत्री केशवदास बैरागी उम्र 16 वर्ष निवासी बायगा का मंगलवार की सुबह अपनी मां से किसी बात को लेकर मुंहवाद हो गया था। जिसके बाद मां ने पूजा को डांट दिया। उसके बाद मां खेत पर चली गई। किशोरी अपने भाई के साथ घर पर थी। तभी किशोरी ने अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।

जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तत्काल किशोरी को उपचार के लिए बदरवास स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां युवती की हालात बेहद नाजुक बताई जा रही है।