SHIVPURI NEWS - अपनी मां के साथ खेत से लौट रही 11 साल की नाबालिग को का एक्सीडेंट, मौत

Bhopal Samachar
सतनवाड़ा। नरवर-सतनवाड़ा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम खेत से अपनी मां के साथ घर लौट रही एक 11 वर्षीय बच्ची में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से बच्ची को गंभीर चोट आई जिसे परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी।

प्रियंका (11) पुत्री कल्याण कुशवाह निवासी ग्राम बमोर थाना सतनवाड़ा शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे अपनी मां बल्ले कुशवाह के साथ खेत से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही दोनों मां बेटी नरवर सतनवाड़ा रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने प्रियंका में टक्कर मार दी। टक्कर लगाने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई।