SHIVPURI NEWS - गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पति-पत्नी में बाइक ने मारी टक्कर,अस्पताल में भर्ती

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के जिला अस्पताल से मिल रही हैं जहां आज सुबह 2 बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उनका उपचार जारी हैं।

जानकारी के अनुसार निवासी वमना थाना पिछोर की रहने वाली घायल महिला अज्जो बाई अपने पति के साथ रिश्तेदारी में आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने वमना गांव से बीरा फिर डबरा जा रही थी।

तभी कोटरा गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई जिससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां दोनों को उपचार जारी हैं।