करैरा। खबर शिवपुरी जिले के करैरा थाने से मिल रही हैं जहां बीती 21 नवंबर की रात से ही एक 22 वर्षीय युवती अपनी मां से शौच की कहकर अपने आशिक के साथ फरार हो गई, जिसके बाद परिजनों ने थाना करैरा जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
जानकारी के अनुसार निवासी रौनीजा थाना करैरा के रहने वाले भोगीलाल जाटव पुत्र श्याम जाटव उम्र 50 वर्ष ने बताया कि मैं 21 नवंबर को अपने घर लौट रहा था, उस समय रात के करीबन 11 बज रहे थे। मैं जैसे ही घर पहुंचा तो मेरी पत्नी गीता ने मुझे बताया कि अपनी बेटी वर्षा उम्र 22 वर्ष रात के 8 बजे से घर से गायब हैं।
शौच के बहाने घर से गायब हुई 22 वर्षीय वर्षा
वर्षा की मां गीता ने बताया कि मुझसे शौच करने की कहकर गई थी। लेकिन अभी तक घर नहीं लौटी, मैंने वर्षा की हर जगह तलाश की, लेकिन वर्षा का कहीं कुछ पता नहीं चला। मुझे गांव के रहने वाले गजेन्द्र जाटव पर शक हैं। वह वर्षा को अपने साथ भगाकर ले गया हैं।
यह बात सुनकर वर्षा के पिता भोलीराम ने थाना करैरा जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई, और कहा कि मेरी बेटी वर्षा को जल्द से जल्द ढूंढने की कृपा करें।