SHIVPURI NEWS - फिजीकल की संजय कॉलोनी से गायब हुआ 10वीं का स्टूडेंट, 6 घंटे बाद मिला

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली संजय कॉलोनी से मिल रही हैं जहां सुबह 6 बजे से गायब हुआ 10 वीं क्लास का छात्र अपने दोस्तों के साथ स्कूल में मिला।

जानकारी के अनुसार निवासी संजय कॉलोनी का रहने वाला 10वीं क्लास का छात्र ध्रुव पुत्र जगदीश मांझी आज सुबह 6 बजे घर से कोचिंग के लिए निकला। और अचानक ही रास्ते से गायब हो गया। जिसके बाद परिजनों ने ध्रुव की तलाश शुरू की। और सोशल मीडिया पर भी छात्र का फोटो शेयर कर दिया था।

जिसके बाद छात्र को हर जगह खोजने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ अपने स्कूल पर मिला। जिसके बाद परिजनों को तसल्ली मिली। और ध्रुव को डांट भी लगाई।