SHIVPURI NEWS - करैरा की 18 वर्षीय किशोरी की कटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के जिला अस्पताल से मिल रही हैं जहां बीती रात एक 18 वर्षीय युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों की मानें तो किशोरी ने अपना हाथ किसी धारदार चीज से काट लिया हैं, लेकिन परिजनों ने बताया कि उसका हाथ खिड़की के कांच से कट गया। घायल किशोरी का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार निवासी करैरा की रहने वाली रक्षा कुशवाह उम्र 18 साल के पिता मोहर सिंह कुशवाह ने बताया कि कल शाम 6 बजे की ही बात हैं, मेरी बेटी रक्षा पढाई कर रही थी। तभी हमारे किराएदार का 4 साल का बच्चा आया और उसे परेशान करने लगा। बेटी ने रोका लेकिन वह नहीं माना, और पास लगी खिड़की को बार बार खोल रहा लगा रहा, तो बेटी ने उससे फिर मना किया लेकिन वह नहीं माना, तो वह उसे डराने को उसने हाथ दिया, तो वह हाथ खिड़की के कांच में जाकर लगा। और उसके हाथ की नस में चोट आ गई।