SHIVPURI NEWS- आरटीओ मधु सिंह का हुआ ट्रांसफर, यादव होंगे नए परिवहन अधिकारी

शिवपुरी। मप्र परिवहन विभाग ने आज परिवहन अधिकारियों के ट्रांसफर किए है,इसी क्रम मे पिछले कई वर्षो से आरटीओ शिवपुरी की कुर्सी पर विराजमान आरटीओ मधु सिंह का ट्रांसफर हो गया है। आरटीओ मधु सिंह को संभागीय उप परिवहन आयुक्त ग्वालियर के पद पर ट्रांसफर हुआ है। वही हद्धेश यादव सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इंदौर को आरटीओ शिवपुरी को बनाया गया है।