SHIVPURI NEWS - कोलारस में सौतेले बाप ने 12 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया, मामला दर्ज

कोलारस। खबर शिवपुरी के कोलारस थाना सीमा में आने वाले गांव से मिल रही है कि थाना सीमा में आने वाले गांव में रहने वाली 12 साल की नाबालिग का बलात्कार उसके सौतेले पिता ने कर दिया है। जब पीडिता की मां घर लौटी तो उसने अपने बाप की करतूत मां को बताई। मां ने कोलारस थाने में आकर अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

कोलारस टीआई जितेंद्र मावई ने बताया कि 12 साल की बच्ची के संग सौतेले पिता ने 24 अगस्त को ज्यादती की थी। पीड़िता की पिता की मौत के बाद माँ दूसरे व्यक्ति के संग रहने लगी थी, लेकिन उसके सौतेले पिता ने गलत काम किया और उसे धमकाने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी सौतेले पिता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।