SHIVPURI NEWS- मंच पर टिकट के 4 दावेदार- दो स्वयंभू के शागिर्द दो संगठन के सहारे

कोलारस में आज भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मंच पर एक अनोखा दृश्य दिखाई दिया। मंच पर टिकट के 4 दावेदार थे। इनमें से दो महेंद्र और देवेंद्र अपने तरीके की राजनीति करते हैं। महेंद्र के लिए महाराज महत्वपूर्ण है और देवेंद्र के लिए...। कुल मिलाकर दोनों स्वयंभू के शागिर्द हैं। इसी पंक्ति में 2 अन्य दावेदार भी थे, वीरेंद्र और सुरेंद्र। यह दोनों ही संगठन के सहारे हैं। संगठन के दायरे में काम करते हैं और संगठन की प्रक्रिया के तहत टिकट की उम्मीद करते हैं।