SHIVPURI NEWS- किड्स गार्डन स्कूल के संचालक बने भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य

NEWS ROOM
शिवपुरी।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए जिला संगठन मे जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। शिवपुरी के प्रसिद्ध किड्स गार्डन स्कूल के संचालक शिवकुमार गौतम को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया हैं। सांसद एंव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व्ही डी शर्मा एवं प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा संभाग प्रभारी जीतू जिराती जिला प्रभारी केशव सिंह भदौरिया की सहमति से भाजपा के कार्यकर्ताओ को जिला कार्यकरणी सदस्य बनाया है।

शिवपुरी शहर से शिवकुमार गौतम,ब्रजेंद्र सिंह रघुवंशी लुकवासा,पुष्पेंद्र सिंह यादव दिनारा,सुरेंद्र सिंह गुर्जर नरवर,दिनेश राय मायापुर,भाूनप्रताप सिंह बैस सोन्हर ओर मनोज रघुवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। शिवकुमार गौतम के जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम,जिला महामंत्री प्रमेंन्द्र सोनू बिरथरे सहित कई कार्यर्ताओ ने शिवकुमार गौतम को बधाई दी और मुंह मीठा कराया।
G-W2F7VGPV5M