शिवपुरी। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाए जाने हेतु विगत 2 वर्षों से रागनी फाउंडेशन शिवपुरी में कार्यरत है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन स्थलों का अधोसंरचना अंतराल व सुरक्षा ऑडिट किया जाना है।
सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाए जाने हेतु जिला पुरातत्व संस्कृति एवं पर्यटन परिषद द्वारा कलेक्टर रविंद्र चौधरी अनुमोदन पर पत्र जारी कर सभी विभागों से एक.एक प्रतिनिधि का चयन कर प्रतिनिधिमंडल तैयार किया जा रहा है।
यह प्रतिनिधिमंडल सभी पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा संबंधी व अधोसंरचना अंतराल का मूल्यांकन कर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड व जिला कलेक्टर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगाए जिसके पश्चात रिपोर्ट में प्रस्तुत की गई सारी समस्याओं के निवारण प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द किया जाएगा।