शिवपुरी जनपद सरपंच संघ के अध्यक्ष बने प्रभात रावत, उपाध्यक्ष विपिन- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी जनपद कार्यालय पर आज शिवपुरी जनपद पंचायतो के सरपंचो ने आज एक बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में शिवपुरी जनपद सरपंच संघ के अध्यक्ष का चुनाव होना था। 

शिवपुरी जनपद में 72 पंचायत है। इस बैठक में लगभग 60 सरपंच शामिल हुए थे। इस बैठक में सिह निवास के सरपंच प्रभात सिंह रावत को अध्यक्ष चुना गया है वही उपाध्यक्ष पद के विपिन शर्मा के लिए चुना गया है। 

प्रभात रावत ने अपने मनोनयन पर सभी सरपंचों साथियों को धन्यवाद दिया है साथ में कहा गया है हमे जनता ने अपनी अपनी पंचायतों मे विकास कार्य और जनसेवा करने के लिए चुना है आशा करता हूं के हम जनता की उम्मीद पर खरा उतरेंगे साथ में सरपंचों की समस्याओं के लिए हमेशा में आपके साथ खड़ा रहूंगा।
G-W2F7VGPV5M