पंचकल्याणक की 10 वीं वर्षगांठ 13 फरवरी वार्षिक विमानोत्सव का भव्य आयोजन- Shivpuri News

बामौर कलाँ।
बामौर कलां में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंच शिखर मंदिर में 10 वर्ष पूर्व आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से व उनके परम प्रभावक शिष्य मुनि पुंगव सुधासागर जी के सानिध्य में पंचकल्याणक 18 से 23 फरवरी 2013 को हुआ था

जिसके चिरस्थाई करने के लिए 13 फरवरी 2023 भव्य विमान उत्सव समारोह मुनि श्री 108 सरल सागर जी, मुनि श्री 108 आगमसागर जी व मुनिश्री 108 पुनीत सागर के सानिध्य में किया जा रहा है मुनिश्री जिनानंद सागर, ब्रहमचारी बहन सुषमा दीदी,ब्र.बबीता दीदी,ब्र.वर्षा दीदी,ब्र. सोनल दीदी जन्मस्थली बामौर कलाँ में किया जा रहा है

प्रातः 7 बजे अभिषेक शांतिधारा पूजन, दोपहर 12 श्रीजी चल समारोह,दोपहर 2ः30 बजे श्रीजी अभिषेक एवं अभिषेक एवं आचार्य श्री जी पूजन व मुनिश्री के मंगल प्रवचन,शाम 4ः30 बजे सामूहिक वात्सल्य भोज,शाम 6ः00 बजे भव्य संगीतमय आरती। जिसमें आमंत्रित अतिथि क्षेत्रीय विधायक केपी सिंह कक्काजू,कौशिक जैन विधायक गुजरात,प्रहलाद सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष भाजपा,श्रीमती लक्ष्मी देवी आदिवासी सरपंच,श्रीमती रीना जैन उपसरपंच, पुनीत वाजपेयी थाना प्रभारी बामौर कलाँ मौजूद रहेंगे।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए