Shivpuri News- पत्नी से मिलने आया ससुराल में पति, गहने चुरा ले गयाः सास पहुंची एसपी ऑफिस

करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के थाना भौंती क्षेत्र से हैं जहां शराब के नशे में एक दामाद ने ससुराल जाकर चोरी और तोड़फोड़ की। सास ने दामाद पर सोने की झुमकी, मंगलसूत्र और बिछिया चुराने का आरोप लगाया है। एसपी ऑफिस में इसको लेकर शिकायत की गई है।

जानकारी के अनुसार भौंती थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा सड़क की रहने वाली प्रभा लोधी ने अपने दामाद की शिकायत एसपी शिवपुरी को की हैं उसकी बेटी की शादी साल 2020 में हुई थी। दामाद शराब पीकर उसकी बेटी को परेशान करने लगा था। बेटी के साथ मारपीट भी करने लगा था। इसी के चलते कुछ माह पहले उसकी बेटी अपने ससुराल से मायके आकर रहने लगी थी।

दामाद बीच.बीच में शराब के नशे में घर आकर बेटी को सुसराल ले जाने की बात पर हंगामा करता था। सास ने दामाद से शराब छोड़ने की बात कही थी लेकिन दामाद ने उसकी बात नहीं मानी।

घर में घुसा दामाद, मंगलसूत्र, झुमकी, बिछिया चुराई

7 दिसम्बर की रात करीब 12 बजे एक चोर घर में घुसा था। आहट आने पर जब उसने उठकर देखा तो एक चोर घर से भागते दिखाई दिया था। इसी दौरान उस चोर ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ा तो मैंने उसे पहचान लिया है। वह मेरा ही दामाद था।

सास का कहना है कि दामाद शराब के नशे में घर में घुसा होगा। लेकिन जब घर दूसरे कमरे में जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था। बक्से में रखे सोने.चांदी के जेवरात गायब थे। वह समझ चुकी थी कि उसका दामाद चोरी के इरादे से घर में घुसा और कीमती चीज चोरी करके भाग गया।