मनियर में महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा ने किए वस्त्र वितरण- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी में महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में आदिवासी वस्ति मनियर में नए व गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। इसमें संरक्षक मंडल के सदस्य स्वदेश सिंह राठौड़, जगमोहन सिंह सेंगर,राजेंद्र सिंह परमार, रामचरण सिंह भदौरिया व संघ के जिला अध्यक्ष रघुराज सिंह वैस,कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह भदौरिया, हरिसिंह गौर, रामनाथ सोलंकी, राजेंद्र सिंह परमार, एडवोकेट.मोहित ठाकुर, एडवोकेट आशुतोष कुण्डी, महामंत्री आर.एस. चौहान, संरक्षक आर. बी. एस. जादौन, संरक्षक अरुण प्रताप सिंह चौहान अनिल प्रताप सिंह चौहान, भगवान सिंह परमार, शिव प्रताप तोमर, महेंद्र तोमर व कोषाध्यक्ष विजय सिंह परिहार,

संगठन मंत्रियों व संघ के कार्यकारिणीयो द्वारा आदिवासी वस्तियों में 2 सैकड़ा की संख्या में नए व गर्म वस्त्रों को हमारे आदिवासी भाई बहनों को भेंट किया गया। इस कडक़ती ठण्ड में यह पुनीत कार्य क्षत्रिय महासभा के द्वारा मनियर फत्तेपुर के आदिवासी क्षेत्रो में किया गया। आदिवासी भाई बहनो द्वारा इस कार्य की भूरी.भूरी प्रशंसा की गई।

G-W2F7VGPV5M