जिले के 250 स्वास्थ्य केन्द्रो पर लटके ताले, आज हड़ताल का चौथा दिन, झोला छाप पनप रहे हैं- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी 2 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है आज हडताल का चौथा दिन हैं। हड़ताल पर गए संविदा कर्मियों का कहना है कि हम स्वास्थ्य विभाग की रीड हड्डी है हमारे काम ने करने से सभी आवश्यक काम प्रभावित हो रहे हैं। वही हड़ताल पर गए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को अन्य दूसरे कर्मचारी संगठन का समर्थन मिलना शुरू हो गया है

आशा कार्यकर्ताओं ने भी दिया समर्थन

जिला अध्यक्ष आशा कार्यकर्ताओ की जिला अध्यक्ष अल्पना व्यास ने आज अपनी एक सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। श्रीमती व्यास का कहना था कि सरकार संविदा कर्मचारियों की मांगे पूरी करें इसके अतिरिक्त हमारी भी मात्र 2 हजार रुपए वेतन है उसे भी बढ़ाया जाए। इससे पूर्व प्रगति शील कर्मचारी संगठन ने भी संविदा कर्मियों को समर्थन दिया है।

हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि सीएम महोदय ने कहा कि संकल्प लिया था संविदा को शोषण नीति स्वयं ने माना था और अब वह ही हमारी मांग पूरी नही कर रहे है। हमारी दो मांगे है कि हमारा समान काम समान वेतन के सिद्धांत पर 90 प्रतिशत हमारा वेतन दिया जाए,वही हमारा नियमिति कारण हो। वही इस की हड़ताल की वजह से जिले में 250 से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटके हैं। वही ग्रामीणों को दवाइयों के लिए भटकना पड़ रहा झोलाछापों के पास।
G-W2F7VGPV5M