नशा बना दो की मौत का कारणः युवक फांसी पर लटका मिला, शराब के कारण लटकी थी चांदनी फंदे पर- Shivpuri News

शिवपुरी।
खबर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से आ रही हैं। मामला दो लोगों की मौत से जुडा हैं। पोहरी में एक 24 वर्षीय युवक अपने ही घर में फांसी पर लटका मिला हैं,उसके पीछे का कारण नशा है हालांकि नशे का कारण क्लीयर नही है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं। वही मगरौनी में चांदनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस की जांच में उसके पति पर मामला दर्ज किया है,इसमें भी कारण पति का नशा करना आया है।

पोहरी के बगवासा में इकलौता पुत्र लटका फांसी पर

जानकारी के अनुसार प्रशांत पुत्र शंकरलाल धाकड उम्र 24 साल निवासी बगवासा अपने घर पर था। उसके पिता खेत पर गए हुए थे। तभी अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि युवक घर का संचालक था। कुछ साल पहले उसके बडे भाई की मौत हो गई थी। जिसके चलते वह अपने पिता का इकलौता बेटा बचा था। पूरे घर का संचालक युवक के हाथ में ही था ।

बताया गया है कि युवक के पास खेती बाडी भी अच्छी थी और पूरे घर का वह अच्छे से संचालन करता था। कुछ दिनों से उसे गांजा पीने की लत लग गई थी और संभवतः इसी लत के चलते उसने यह कदम उठाया है। हालांकि पुलिस को पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पति के शराब के नशे के कारण लटकी थी चांदनी फांसी पर

शिवपुरी के करैरा अनुविभाग के मगरौनी कस्बे में पिछले महीने नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने विवेचना के बाद ससुराल पक्ष के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक चांदनी उम्र 28 वर्ष पत्नी मोनू राजपूत निवासी मगरौनी ने 18 अक्टूबर 2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। करैरा SDOP ने मामले की जांच शुरू की। मायके पक्ष के बयान दर्ज किए। जांच में पता चला कि पति मोनू राजपूत आए दिन शराब पीकर आता था।

चांदनी रोकती तो उसकी मारपीट करता था । ससुराल वाले भी मोनू का पक्ष लेते थे। पुलिस ने पति मोनू, ससुर राजेंद्र, सास मिथलेश, जेठ श्रीकांत और जेठानी सीमा राजपूत के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए