शर्मनाक: नशे के इंजेक्शन से विवेक परिहार की मौत, बेलगाम शहर में जहर का कारोबार- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर की सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है कि आज सुबह गुरुद्वारा चौक पर एक युवक की लाश मिली है। भोर होते ही जैसे स्थानीय लोगों ने लाश को सड़क पर पडे देखा तो पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा हैै कि युवक की मौत नशे के इंजेक्शन लेने से हुई हैं। नशे के कारोबार से शिवपुरी के एक और युवक की जान ले ली।

हाथ में लगा मिला नशे का इंजेक्शन

जानकारी के अनुसार युवक का नाम विवेक परिहार बताया गया है युवक करौंदी कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस को मौके पर विवेक के हाथ पर इंजेक्शन की सिरिंज भी लगी हुई मिली। मृतक के हाथ में लगी सिरिंज का मिलना भी घातक स्मैक के सेवन के नशे से मौत की पुष्टि कर रहा है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि पुलिस पीएम के बाद कार्यवाही की बात कही है। युवक की मां ने बताया कि विवेक नशे का आदि हो चुका था कई बार उनके द्वारा समझाने के बाद भी विवेक ने नशा नहीं छोड़ा इसी के चलते आज विवेक की मौत नशे के ओवरडोज चलते हुई है विवेक की मां का कहना था कि शहर में नशे की सामग्री विवेक को नशे के सौदागरों द्वारा मुहैया आसानी करा दी जाती थी शहर में बढ़ती नशे पर रोक लगाने में विवेक की मां ने पुलिस व्यवस्था को असफल करार दिया।

शिवपुरी में स्मैक के नशे से मौत का यह पहला मामला नहीं

इससे पहले कई युवकों के साथ साथ युवती की भी जान जा चुकी है। बीते माह फिजिकल थाना क्षेत्र में भी एक युवक की मौत नशे के ओवरडोज के चलते हुई थी। आज एक युवक की मौत नशे के ओवरडोज के चलते हो गई। इसके बाद भी अब तक पुलिस महकमा इन नशे के मुख्य व्यापारियों तक नहीं पहुंच सकी है।

शहर में हालात ऐसे हैं कि शहर का कोई ऐसा क्षेत्र शेष नहीं बचा है। जहां इन नशे के सौदागरों ने अपनी नशे की अवैध दुकान न खोल रखी है। इसके बावजूद नशे के करीबियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं।
G-W2F7VGPV5M