लव मैरिज की थी विवाहिता ने: अब गैर मर्दो के साथ सोकर पैसा कमाकर लाने की कहता हैं- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी में एक पति अपनी पत्नी को दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने के लिए जोर देता था। इस वजह से दोनों के बीच अकसर लड़ाई होती थी। इन सब से परेशान होकर पत्नी मायके जाकर रहने लगी। इसके बाद भी पति नहीं माना और मायके जाकर पत्नी को लाने लगा। मना करने पर उसने लड़की के घरवालों के साथ मारपीट की। पीड़िता ने ैच् से आज अपने पति की शिकायत की।

पीड़िता ने बताया कि वह शक्तिपुरम कॉलोनी की रहने वाली है। आज से 10 साल पहले करौंदी कॉलोनी के रहने वाले युवक से एक शादी में उसकी मुलाकाल हुई थी। इसके बाद दोनों का मिलना.जुलना शुरू हो गया। धीरे.धीरे दोनों को एक.दूसरे से प्यार हो गया। काफी दिनों की मुलाकात के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

लेकिन युवती के परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं हुए। इस वजह से उन्होंने भाग कर स्टॉम्प मैरिज कर ली। कुछ साल सब कुछ ठीक था। लेकिन बच्चे न होने की वजह से पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा। जिस वजह से वह शराब पीने लगा। घर आकर अब वह बच्चे ना होने के कारण पत्नी को पीटने लगा।

गैर मर्दों के साथ संबंध बनाने को करता था मजबूर

विवाहिता का आरोप है कि उसे बच्चे नहीं हो रहे। इस वजह से उसका पति उसे प्रताड़ित करने लगा। विवाहिता ने बताया कि उसका पति मायके से पैसे लाने के लिए बोल रहा था। पैसा न लाने के कारण वह गैर मर्दों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था।प ति का कहना था कि वह दूसरों के साथ संबंध बनाए और पैसा कमाकर उसे दे। जब उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो एक दिन पति ने उसे घर से निकाल दिया। तभी से वह अपनी मां के यहां कृष्ण पुरम कॉलोनी में रह रही थी।

मायके से खींचकर ले जाना चाहता था 

विवाहिता ने बताया कि 23 अगस्त को उसका पति अपने 4 साथियों के साथ शराब के नशे में उसके मायके आया। यहां वह उसे जबरदस्ती खींचकर अपने साथ ले जाने लगा। जब उसने और उसकी मां ने मना किया तो उसके पति ने उसकी और उसकी मां को मारने लगा।

उसकी मां ने डायल हंड्रेड को कॉल लगाया तो उसका पति अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इसलिए वह अपने पति की शिकायत लेकर SP ऑफिस आई है और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
G-W2F7VGPV5M