Shivpuri News- भाजपा-कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अपने ही वार्ड में अपने प्रत्याशी को नही जिता सके: यह दी सफाई

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका के वार्डो के रिजल्ट ईवीएम् मशीनो ने उगल दिए। शिवपुरी में फूल खिला हैं। कांग्रसे को 10 सीटो से संतोष करना पडा वही निर्दलीय 07 वार्डो में अपनी जीत दर्ज करा सके,इन खबरो में बडी खबर यह निकल कर आई कि भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू बाथम जिस वार्ड में निवास करते हैं उस वार्ड से भाजपा टक्कर में ही नही रही। वही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निवास करने वाला वार्ड में भी कांग्रेेस जीत नही सकी।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के वार्ड क्रमांक-35 में निर्दलीय प्रत्याशी मदन सिंह खटीक ने जीत हासिल की है। मदन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के महेंद्र खटीक को 86 वोटों से हटाया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी वासु खटीक निकटतम प्रतिद्वंदी भी नहीं बन सके। वहीं वार्ड नंबर-1 में निवासरत कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा भी अपने वार्ड में कांग्रेस को जीत नहीं दिलवा पाए।

वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी अमरदीप शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गजराज कुशवाह को 236 वोटों से हराया है। इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी निकटतम प्रतिद्वंदी भी नहीं बन पाया। भाजपा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष जहां रहते हैं, उस वार्ड में ही वह अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को मजबूती प्रदान नहीं करवाए तो फिर पूरे जिले में पार्टी इनके बूते कैसे चुनाव लड़ेगी।

मंडल अध्यक्षों के क्षेत्र में भी हारी भाजपा
बात अगर भाजपा के मंडल अध्यक्षों की करें तो जिन मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी के वार्ड क्रमांक-7 से निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद ठाकुर ने जीत हासिल की। यहां भाजपा के सुरेश सिंह को 70 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर मंडल अध्यक्ष केपी परमार के वार्ड क्रमांक-16 से कांग्रेस के मक्खन आदिवासी ने भाजपा के प्रत्याशी लालजीत आदिवासी को 109 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। दोनों मंडल अध्यक्षों के वार्ड में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

इनका कहना है...
मैं सात पहले ही यहां पर आया हूं। मैं न तो यहां का रहा हूं और न ही वहां। पालिसी ऐसी थी कि सिटिंग पार्षद को टिकट देना है। मैंने टिकट के लिए गजराज कुशवाह का समर्थन किया था जो दूसरे नंबर पर रहे हैं। यदि उन्हें पार्टी से टिकट मिलता तो हम यह सीट जीत सकते थे।
श्रीप्रकाश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

जो जिताऊ प्रत्याशी दिखा था उसे टिकट दिया गया। यह लोकतंत्र है और यह जनता की ही अधिकार है कि वह किसे जनता स्वीकार करती है और किसे नकार देती है। जनता ने भाजपा की योजनाओं को पंसद किया है इसलिए हमें नगर पालिका में बहुमत मिला है और हमारे अधिक प्रत्याशी जीते हैं।
राजू बाथम, भाजपा जिलाध्यक्ष
G-W2F7VGPV5M