Shivpuri News- आज दोपहर बरसे बदरा, मौसम में राहत, 202.28 वर्षा दर्ज

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 202.28 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 139.94 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है।

गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 261 मि.मी., बैराड़ में 155.50 मि.मी., पोहरी में 211 मि.मी., नरवर में 263 
मि.मी., करैरा में 105 मि.मी., पिछोर में 245 मि.मी., कोलारस 241 मि.मी., बदरवास में 174 मि.मी. तथा खनियाधाना में 165 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M