डॉ संजय शर्मा के घर हुई डकैती के मामले में ब्राह्मण समाज SP से मिला, जल्द गिरफ्तारी नहीं तो होगा आंदोलन - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
बीते दिनों शहर के गणेश कॉलोनी में डॉ संजय शर्मा के घर हुई सशस्त्र डकैती के मामले में भले ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परंतु पुलिस इन आरोपियों से लूुट की कोई भी राशि या सामग्री बरामद नहीं कर पाई। जिसे लेकर आज सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल से मिले और उक्त आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने आवेदन देते हुए बताया है कि बीते 25 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र में गणेश कॉलोनी में डॉ संजय शर्मा के घर 8 डकैतों ने 14 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर से पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया है। परंतु अभी तक कोई राशि बरामद नहीं हुई है।

जिसके चलते सभी ब्राह्मण समाज जिला इकाई शिवपुरी एवं प्रदेश इकाई भोपाल में बैठक में निर्णय लिया है। कि अगर उक्त डकैती की 7 दिवस में कोई कार्यवाही नहीं हुई तो हम समस्त ब्राह्मण समाज धरना प्रदर्शन करेंगे साथ ही ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री से मुलाकात कर धरना देंगे।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया है कि बीते 6 मई को पुलिस ने जो प्रेस बार्ता की वह बिल्कुल गलत है न उन आरोपियों से न तो पुलिस को कोई सामान मिला है और न ही पुलिस ने डॉ संजय शर्मा से उक्त आरोपियों की पहचान कराई। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
G-W2F7VGPV5M