खाद विभाग के कर्मचारी की इनोवा टायर फटने से पलटी,1 की मौत 6 घायल‎ - kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। बदरवास‎ भोपाल से ग्वालियर जा रही इनोवा कार पीछे का टायर फटने के कारण ‎ ‎ पलट गई। जिससे कार में सवार ‎ ‎ भोपाल खाद विभाग के चपरासी‎ सहित उसमें सवार परिवार के अन्य‎ 4 लोग घायल हो गए। घायलों को‎ 108 एंबुलेंस की मदद से जिला‎ अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें‎ गंभीर हालत के चलते मेडिकल‎ कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने‎ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।‎

जानकारी के अनुसार बदरवास‎ थाना क्षेत्र के बूढ़ाडोगर स्थित‎ फोरलेन सड़क पर शुक्रवार की‎ दोपहर करीब 2 बजे भोपाल से‎ ग्वालियर जा रही इनोवा कार क्र.‎ एमपी 04 बीसी 3068 पिछला‎ ‎ टायर फटने से पलट गई। जिससे‎ उसमें सवार भोपाल खाद विभाग के‎ चपरासी विजय नायक उम्र 62 साल उनकी‎ पत्नी मायादेवी उम्र 53 साल बेटी मीना‎ उम्र 34 साल शोभाराम रैकवार, कृतिका‎ उम्र 18 साल व गाड़ी चला रहे आशुतोष‎ भटनागर घायल हो गए।

जिन्हें‎ बदरवास 108 एंबुलेंस के ईएमटी‎ फूल सिंह व पायलट रजनेश द्वारा‎ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।‎ जहां से गंभीर हालत के चलते घायल‎ मायादेवी व मीना को मेडिकल‎ कॉलेज रैफर कर दिया।‎

इधर एक की मौत एक घायल

दिनारा‎ दिनारा में कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे‎ पर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे कार ने‎ बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक‎ युवक की मौत हो गई है, जबकि‎ दूसरा घायल हो गया है।‎ जानकारी के मुताबिक उमेश पुत्र‎ कोमल लोधी निवासी दिनारा और‎ दिवाकर पुत्र नारायण लोधी बाइक से‎ जा रहे थे। पीछे से आ रही कार ने‎ टक्कर मार दी।

हादसे में उमेश‎ लोधी की मौत हो गई है। जबकि‎ दिवाकर लोधी गंभीर रूप से घायल‎ हो गया है। घायल काे परिजन‎ झांसी ले गए हैं। बताया जा रहा है‎ कि कार क्रमांक यूपी16 एएक्स‎ 5016 ने पीछे से टक्कर मारी थी।‎ बाइक सवार हेडफोन लगाए थे।‎ कार चालक ने हॉर्न भी बजाया था।‎ पुलिस ने कार जब्त कर मामला‎ विवेचना में ले लिया है।‎
G-W2F7VGPV5M