भाजपा नेता धनीराम के भाई ने अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सिंहनिवास निवासी भाजपा नेता धनीराम रावत के छोटे भाई सिकंदर रावत ने फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के दौरान वह नशे में था। उसने आत्महत्या क्योंकि यह कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सिकंदर के निधन पर अनेक लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मृतक सिकंदर रावत खेती किसानी करता था और कभी-कभी वह शराब का सेवन करता था। शराब के नशे में वह अपने होश खो बैठता था। इसके पहले भी उसने शराब के नशे में आत्महत्या करने की कोशिश की है। लेकिन उसे बचा लिया गया। बताया जाता है कि कल वह शराब पीकर घर पर आया। उस समय उसकी पत्नी तथा बच्चे घर में ही थे।

बताया जाता है कि सिकंदर ने दोनों बच्चों को घर से बाहर धकेल दिया और कहा कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। जब तक कोई कुछ समझ पाए इसके पहले ही उसने कमरा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
G-W2F7VGPV5M