GF से बात नहीं होने से दुखी BF ने गटका जहर,हालात गंभीर - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के करौंदी से आ रही है। जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से बात नहीं होने के चलते परेशान होने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तत्काल परिजन युवक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार राज परिहार उम्र 19 साल निवासी करौदी ने अपने घर में चूहा मारने वाली दवाई खाई ली। युवक की मां सीमा परिहार का कहना है कि उनका बेटा बड़ी गाड़ियां चलाता है। और 4-5 दिन बाद वह घर लौटा था। आते ही उसने मुझसे कहा कि वह कई दिनों से ढंग से खाना नहीं खा पाया। बहुत भूख लग रही है। थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो वह राज को लेकर अस्पताल आई।

अस्पताल में भर्ती राज का कहना है कि वह अपनी महिला मित्र से फोन पर बात नहीं कर पा रहा है। इसी बात से नाराज होकर उसने चूहे मारने की दवा खाई। राज ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले दोनों के बीच में हल्की खटपट हुई थी। जिसके बाद से दोनों में बात नहीं हुई। इसी से वह दुखी था।
G-W2F7VGPV5M