शिवपुरी के प्रसिद्ध जमीन कारोबारी सिंकी खांखला पर FIR, 3 पर होना शेष: VIP के चक्कर में लटका हैं मामला - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी प्रशासन अब अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम छेड रखी हैं। प्रशासन ने ‎ शहर में अवैध कॉलोनियां काटने‎ वाले चार कॉलोनाइजर के खिलाफ‎ प्रशासन ने आदेश जारी कर‎ एफआईआर के आदेश दिए हैं।‎ सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने‎ अवैध कॉलोनी काटने पर भाजपा‎ नेता के बेटे के खिलाफ मुकदमा‎ दर्ज कर लिया है। वहीं देहात थाने‎ में तीन अन्य कॉलोनाइजर के‎ खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन लंबित पड़े हैं।‎

नगर पालिका शिवपुरी के सहायक यंत्री सतीश निगम की रिपोर्ट पर‎ सिटी कोतवाली पुलिस ने विपिन‎ जैन पुत्र तेजमल जैन निवासी सदर‎ बाजार शिवपुरी के खिलाफ‎ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विपिन‎ उर्फ सिंकी सांखला के पिता‎ तेजमल सांखला भाजपा के वरिष्ठ‎ नेता हैं। वहीं पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में‎ अवैध कॉलोनियां काटने वाले तीन‎ अन्य कॉलोनाइजर के खिलाफ‎ एफआईआर के लिए आवेदन दिए‎ हैं। लेकिन तीनों में से किसी पर‎ कायमी नहीं हो पाई है।

बता दें कि‎ प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर 23‎ ‎फरवरी को शहर के 6 कॉलोनाइजर‎ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया‎ गया था। उसके बाद अब चार और‎ कॉलोनाइजर के खिलाफ‎ एफआईआर के आदेश जारी हुए‎ हैं। प्रशासन द्वारा एक साथ कार्रवाई‎ करने की बजाय धीरे-धीरे मुकदमे‎ दर्ज करा रहा है।‎ ‎

शहर के मदकपुरा हल्के में अवैध‎ कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर‎ चंदेग पठान, कवलजीत सिंह भाटिया‎ और हाकिम धाकड़ के खिलाफ देहात‎ थाने में एफआईआर के लिए‎ शिकायती आवेदन दिया है। लेकिन‎ टीआई व एसआई की वीआईपी‎ ड्यूटी लगी है। इस वजह से देहात‎ थाने में उक्त तीनाें के खिलाफ‎ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध नहीं हो‎ पाया है।‎

इनका कहना हैं
टीआई वीआईपी ड्यूटी में‎ हैं, इस वजह से केस दर्ज‎ नहीं हो पाया है‎ सिटी कोतवाली में एक‎ कॉलोनाइजर पर केस दर्ज हो गया‎ है। देहात थाने में तीन और‎ कॉलोनाइजर के खिलाफ‎ एफआईआर दर्ज कराने के लिए‎ आवेदन दिया है। टीआई वीआईपी‎ ड्यूटी में हैं, इस वजह से केस दर्ज‎ नहीं हो पाया है।
सतीश निगम,‎ सहायक यंत्री,नगर पालिका शिवपुरी‎
G-W2F7VGPV5M