बदरवास।अवैध कॉलोनाइजर को लेकर अपर कलेक्टर शिवपुरी के आदेश पर बदरवास पुलिस थाने में पति-पत्नी पर केस दर्ज कराया है। खास बात यह है कि गुना के रहने वाले उक्त दंपती ने एक बीघा में प्लाटिंग कर अवैध कॉलोनी काटी है। सहायक राजस्व निरीक्षक नारायण प्रसाद रजक ने अपर कलेक्टर उमेश कुमार शुक्ला के आदेश की कॉपी के साथ बदरवास थाना पुलिस ने आवेदन दिया है।
पुलिस ने वैदेही चरण शास्त्री पुत्र रामगोपाल और देवकी बाई पत्नी वैदेही चरण शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर पालिका अधिनियम की धारा 399 के तहत कायमी की गई है। अपर कलेक्टर शुक्ला द्वारा 22 मार्च 2022 को एफआईआर दर्ज करने संबंधी आदेश जारी किया था। गुना के रहने वाले उक्त दंपती ने करीब एक बीघा में प्लाटिंग की है।
अवैध प्लाटिंग मामले में संबंधित पटवारी और राजस्व अधिकारियों के रहते कॉलोनी कैसे कट गईं, इसे लेकर अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। बता दें कि अपर कलेक्टर का रिटायरमेंट का समय नजदीक है। धीमी गति से चल रही कार्रवाई में देरी को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। चंद ही लोगों पर कायमी हो पाईं हैं।