भाजपा का स्थापना दिवस व अंबेडकर जयंती को लेकर बैठक 4 को - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक का आयोजन 4 अप्रैल को किया जा रहा है। यह बैठक युवराज होटल खिन्नी नाका पर दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष राजू बाथम के निर्देशानुसार 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सेवा सप्ताह और 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस, बूथ स्तर पर तथा 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के बूथ स्तरीय कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई है। बैठक में जिले में निवासरत मंत्री, दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, शिवपुरी जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री मौजूद रहेंगे।
G-W2F7VGPV5M