Shivpuri News- एक साथ रैंप पर उतरीं 12 दुल्हन, खुशी फस्ट तो काजल सेकेंड रही

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी में ओमकार इवेंट द्वारा ब्राइडल ब्यूटी शो का आयोजन किया गया था। इस आयोजन रविवार को मातोश्री होटल में हुआ था। इस आयोजन में शहर की 12 ब्यूटीशियन में अपनी अपनी ब्राइडल को मंच पर उतारा था। जब 12 सजी धजी दुल्हनों ने रैंप पर कैटवॉक किया गया तो उपस्थित जनसमूह ने अपनी उंगली दांतों से दबा ली। सभी मॉडल दुल्हनों के रूप में आई तो एक अद्भुत नाजरा था।

जानकारी के अनुसार आमेकार इंवेंट के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की ब्यूटीशियन सुनीता रेकवर ब्राइड जाह्नवी रैकवार, ब्यूटीशियन जया सिंह सुनीता रेकवर ब्राइड अंशिका चौहान, ब्यूटीशियन नीशु गुप्ता ब्राइड रोशनी चौहान, ब्यूटीशियन सोनम गुप्ता ब्राइड निकिता गुप्ता, ब्यूटीशियन आयुषी गुप्ता ब्राइड पूजा गुप्ता, ब्यूटीशियन पलक शिवहरे ब्राइड काजल सिकरवार, ब्यूटीशियन पूनम राठौर पल्लवी ब्राइड शिवहरे ब्राइड, ब्यूटीशियन सैंसी राठौर ब्राइड खुशी दुबे, ब्यूटीशियन रेखा बाथम ब्राइड राधिका बाथम, ब्यूटीशियन रूबी गुप्ता ब्राइड नम्रता गुप्ता, ब्यूटीशियन रेखा यादव ब्राईड सोनाली रजक और ब्यूटीशियन सतविंदर कौर ब्राईड ज्योति परिहार ने भाग लिया था।

इस आयोजन में बेस्ट ब्यूटीशियन ब्राइड खुशी दुबे व नैंसी राठौर बेस्ट ब्यूटिशियन बनी वही दूसरे नंबर पर ब्यूटीशियन पलक शिवहरे ब्राइड काजल सिकरवार रही। इस आयोजन में स्पेशल जज की भूमिका में खुशी खान और मोना ढींगरा और सनोवर खान रही वही स्पेशल गेस्ट के रूप में सीमा शिवहरे महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा जिला शिवपुरी थी।

इस कार्यक्रम का सफल मंच संचालन नेहा शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में सह आयोजक मंडल के रूप में सह आयोजक मंडल- ,श्रीमती शोभा पुरोहित,श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्री मती नेहा शर्मा, श्रीमती सारिका रघुवंशी, सुनीता भदौरिया, एकता शर्मा  और सुनीता दहिया ने अपनी भागीदार दी। 
G-W2F7VGPV5M