घर में सो रही थी निराली आधी रात लगी चली गोली, निराली अस्पताल में भर्ती- karera News

Bhopal Samachar
करैरा। करैरा थाने के कलोथरा गांधी में घर‎ में माता-पिता के संग सो रही 14‎ साल की बच्ची गोली लगने से‎ घायल हो गई। अचानक गोली‎ चलने की आवाज आई। बच्ची ने‎ उठकर देखा तो बांये हाथ में छेद‎ से खून बहता दिखा। करैरा थाना‎ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस‎ दर्ज कर मामला विवेचना में ले‎ लिया है।‎

फरियादी निराली उम्र 14 साल पुत्री‎ इमरत जाटव निवासी ग्राम कलोथरा‎ ने मां धनिया जाटव के संग करैरा‎ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है‎ कि 22 मार्च को घर के आंगन में‎ मां व पिता के संग सो रही थी।

घर‎ के सामने बंदूक चलने जैसी‎ आवाज सुनाई दी। जागने पर बांये‎ हाथ की कलाई में छेद सा दिखा।‎ दर्द होने पर परिवार वालों को‎ बताया। पुलिस थाने से सीधे इलाज‎ कराने करैरा अस्पताल लाए। करैरा‎ अस्पताल से डॉक्टर ने शिवपुरी‎ रैफर कर दिया। पुलिस ने उक्त‎ मामले में धारा 308 के तहत केस‎ पंजीबद्ध कर लिया है।‎
G-W2F7VGPV5M