पेड़ से पत्तों की तरह हमें समाज से जुड़ा रहना चाहिए : शैतान सिंह पाल- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ से पत्तों की तरह जुड़े रहना चाहिए, समाज का प्रत्येक व्यक्ति सामाजिक संगठन की नींव है, जब पेड़ से पत्ते गिर जाते हैं तो पेड़ भी सूख जाता है पत्ते का जीवन भी खत्म हो जाता है इसलिये समाज की हरियाली और खुशहाली के लिये लोगों को समाज से जुड़ा रहना चाहिए।

यह बात पाल समाज के राष्ट्रीय अद्यक्ष शैतान सिंह पाल ने अपने शिवपुरी दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमें अपने सामाजिक संग़ठन को कभी कमजोर नहीं मानना चाहिए क्योंकि सामाजिक संगठन की मजबूती उस संग़ठन में काम करने वाले व्यक्तियों के मजबूत इरादों से होती है। यह हमारे खुद की कार्यप्रणाली पर निर्भर रहता है कि हम संग़ठन को कितना आगे ले जाना चाहते हैं।

अगर पदाधिकारी मेहनत से काम करते हैं तो सामाजिक संगठन की मजबूती मिलती है। पाल समाज के राष्ट्रीय अद्यक्ष शैतान सिंह पाल जी का स्वागत सतनवाड़ा में सीताराम पाल पूर्व अद्यक्ष पाल समाज के नेतृत्व में किया गया, नरवर में इंजी. गोपाल पाल दद्दा, करेरा में युवा अध्यक्ष महेंद्र सिंह बघेल, सिरसौद चौराहे पर पूर्व जनपद अध्यक्ष रामदास पाल, शिक्षक मनोज पाल, पिछोर ब्लॉक अध्यक्ष देव सिंह पाल, राजकुमार पाल ने किया। शिवपुरी में जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल के नेतृत्व में लव कुश वाटिका में सभी समाज बंधुओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।