पंचकल्याणक महोत्सव: गाजे बाजे एंव तीन हाथियो के साथ निकली महाआरती- Shivpuri News

शिवपुरी। सकल जैन समाज का शहर में पंचकल्याणक महोत्सव का कार्यक्रम गांधी पार्क अयोध्या नगर में चल रहा है। इसी पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में आज गुरूवार को महाआरती निकाली गई।

आज दिनांक 09.12.2021 गुरुवार को महाआरती श्री शिखर चंद चिंतामणि जी सुनील कुमार राजेन्द्र जैन (रिंकू पत्रकार) (कुसुअन बाले परिवार) पत्रकार रूद्र जैन के निवास स्थान पुरानी शिवपुरी से गाजे बाजे एवं तीन हाथीयों के साथ अयोध्या नगरी गई। यह आरती शाम को निकाली गई।

महाआरती श्री 1008 पार्श्वनाथ जिनालय पुरानी शिवपुरी से प्रारम्भ होकर अयोध्या नगरी (गांधी पार्क मैदान) पर सम्पन्न हुई। इस महाआरती में जैन समाज के सैकडो धर्मप्रेमी जैन समाज के लोग अपने परिवार सहित शामिल हुए।