कोर्ट में सजा सुनते ही बलात्कार का आरोपी फरार, पुलिस देखती रह गई- Shivpuri News

शिवपुरी। न्यायालय द्धवारा बलात्कार के आरोपी का सजा सुनाए जाने के बाद जब उसका जेल वारंट बन रहा था,ऐसे ही मौके का फायदा उठाकर बलात्कार का कैदी न्यायालय कक्ष से फरार हो गया। कोर्ट मुंशी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं न्यायालय सिद्धि मिश्रा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट में कोर्ट मुंशी के पद पर कार्यरत हूं।

न्यायालय के विचाराधीन विशेष सत्र वाद 75/2021 पुलिस थाना खनियाधाना विरुद्ध उमेश रजक में 14 दिसंबर 2021 को पेशी थी। आरोपी उमेश रजक (22) पुत्र सोवरन रजक निवासी अहार वानपुर थाना मायापुर कोर्ट में पेश हुआ। न्यायालय द्वारा निर्णय सुनाया, जिसमें दोषसिद्ध पाया। उसके बाद आरोपी ने अर्थ दंड की राशि जमा की और सजा वारंट बनाने के तुरंत वाद ही उमेश रजक न्यायिक अभिरक्षा से न्यायालय कक्ष से भाग गया। पुलिस ने आरोपी उमेश के खिलाफ धारा 224 के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।